खैरथल

23 सितंबर को प्रधान, जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों की आरक्षण लॉटरी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के लिए जिले में जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्यों तथा सरपंच एवं पंच पदों के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए श्रेणीवार आरक्षण एवं आवंटन की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि समस्त पंचायत समिति प्रधान, पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्यों के पदों के लिए आरक्षण का निर्धारण एवं आवंटन 23 सितम्बर 2026 को प्रातः 11:00 बजे जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तर पर किया जाएगा।
वहीं समस्त पंचायतों के सरपंच एवं पंच पदों के लिए श्रेणीवार आरक्षण एवं आवंटन 24 सितम्बर 2026 को प्रातः 11:00 बजे संबंधित उपखण्ड अधिकारी मुख्यालय पर किया जाएगा।
जिला प्रशासन द्वारा संबंधित अधिकारियों को आरक्षण लॉटरी की प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता के साथ संपादित करने के निर्देश दिए गए हैं। लॉटरी प्रक्रिया के दौरान संबंधित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजन की उपस्थिति में नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button