शामली

देसी शराब के ठेके पर निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली का वीडियो वायरल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झिंझाना : बिडोली क्षेत्र में परशुराम चौक  के पास सर्विस रोड स्थित देसी शराब की दुकान पर निर्धारित मूल्य से अधिक रुपये वसूलने का आरोप लगाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सेल्समैन द्वारा निर्धारित कीमत से पांच रुपये अधिक लेने और बाद में वीडियो बनाए जाने पर रुपये वापस करने का प्रयास करते हुए दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।वीडियो में बताया गया है कि एक युवक ने देसी शराब के दो पव्वे खरीदे। आरोप है कि निर्धारित कीमत 90 रुपये के बजाय उससे 95 रुपये  लिए गए। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने सेल्समैन की वीडियो बनानी शुरू कर दी। वीडियो में सेल्समैन अंकुल  पांच रुपये वापस करता हुआ दिखाई दे रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि दुकान पर पहले भी निर्धारित मूल्य से अधिक रुपये वसूलने की शिकायतें सामने आती रही हैं। कुछ ग्रामीणों ने नाबालिगों को शराब बेचे जाने का आरोप भी लगाया है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।वहीं, दुकान के ठेकेदार चैनपाल ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि वीडियो गलत तरीके से बनाई गई है। उन्होंने कहा कि दुकान पर किसी प्रकार की ओवर रेटिंग नहीं की गई। कुछ लोगों ने मजाक-मजाक में वीडियो बनाकर उसे वायरल किया है, जो गलत है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button