हापुड़

“अपनी लिमिट में रहिये दिमाग ख़राब है क्या…!

सपा सांसद की सी०ओ० को फटकार।

पुलिस से नोकझोंक के बाद मृतक दीपक जाटव के परिजनों को 2 लाख की मदद दी।

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।

हापुड़ । चर्चित दीपक जाटव हत्याकांड को लेकर सियासत तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन मंगलवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात करने हापुड़ पहुंचे। सांसद को बदनौली गांव जाने से पहले पुलिस ने रोक लिया, जिसके बाद मौके पर मौजूद पिलखुवा सीओ मुनिष चंद्र से उनकी तीखी बहस हो गई।
इस दौरान सांसद और सीओ मुनीश चंद्रा के बीच हुई नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सांसद सीओ मुनेश चंद्रा से अपनी सीमा में रहने की बात कहते हुए नाराजगी जाहिर करते नजर आ रहे हैं। दीपक जाटव हत्याकांड के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस की तैनाती की गई थी। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। बाद में पुलिस ने सपा सांसद रामजीलाल सुमन को मृतक दीपक के परिजनों से मुलाकात कराई । सांसद रामजीलाल सुमन ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनकी स्थिति जानी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर परिवार को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी।

मुलाकात के बाद रामजीलाल सुमन ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार अपराधियों के प्रति नरम रुख अपना रही है। उन्होंने यह भी कहा कि समाज का कोई वर्ग ऐसा नहीं है, जो सरकार के खिलाफ न हो।

यह पूरा मामला हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के मोदीनगर रोड के बदनौली गांव से जुड़ा है , जहां दीपक जाटव हत्याकांड के बाद से राजनीतिक दलों की आवाजाही और पुलिस-प्रशासन की सक्रियता बनी हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button