छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी बनने पर स्मृति ईरानी को रामू रोहरा ने दी बधाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

धमतरी। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रभारी बनाए जाने पर नगर निगम मेयर रामू रोहरा ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। इस अवसर पर उन्होंने स्मृति ईरानी के साथ अपने पुराने यादगार पलों की तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें वे चुनाव प्रचार एवं संगठनात्मक कार्यों के दौरान उनके साथ दौरे करते नजर आ रहे हैं।

रामू रोहरा ने कहा कि स्मृति ईरानी जी को संगठन में काम करने का लंबा और बेहतर अनुभव प्राप्त है। चुनावी गतिविधियों से लेकर संगठनात्मक कार्यों तक उनकी सक्रिय भूमिका रही है। संगठन के प्रति उनकी कार्यशैली और अनुभव को देखते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ जैसे महत्वपूर्ण राज्य का प्रभार सौंपा गया है।

उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी के अनुभव का लाभ निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन को मिलेगा और संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी साबित होगी। उन्होंने स्मृति ईरानी को नई जिम्मेदारी के लिए पुनः बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button