बरेली
गोविंद चले आओ, गोपाल चले आओ की धुन पर झूमे भक्त

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। श्री बांके बिहारी मंदिर राजेंद्र नगर में श्री राधा रानी 56 भोग परिवार एवं श्री बांके बिहारी कल्याण समिति की ओर से 56 भोग भजन संध्या का आयोजन किया गया। बदायूं से आए श्री गौरांग पथ संकीर्तन मंडल ने भजन प्रस्तुत किए। बृज रसिक कार्तिक ने “कृष्ण कहने से तर जाएगा” और “मन बस गयो नंदकिशोर”, रसिक अर्पित ने “मेरे रमन बिहारी लाल, सूरत पे बलिहार” भजन गाए। भजनों पर हजारों भक्त झूम उठे।
इस अवसर पर ठाकुर श्री बांके बिहारी जी को 56 भोग अर्पित किया गया और प्रसाद वितरण हुआ। आयोजन में जगदीश भाटिया, दिनेश तनेजा, दीपक भाटिया, दीपक अरोड़ा, होशियार सिंह, अशोक गोयल, संजीव गुलाटी, राकेश खन्ना, राम प्रकाश द्विवेदी आदि का सहयोग रहा।



