बरेली

मुठभेड़ में लूट और हत्या का इनामी बदमाश घायल

एनपीटी बरेली ब्यूरो

बरेली। शनिवार देर रात के अंतिम पहर बहेड़ी के राजुपुर तिराहे पर मौजूद पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर बाइक सवार को रोका तो उसने गोली चला दी। वह शेरगढ़ की ओर भागा। बहेड़ी इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि शेरगढ़ थाना पुलिस के साथ टीम ने पीछा कर घेर लिया। मुठभेड़ में दोनों पैरों में गोली लगने के बाद बदमाश घायल हो गया। एक सिपाही भी मामूली घायल हुआ। पुलिस ने घायल बदमाश को दबोच लिया।

आरोपी शीशगढ़ थाना के गांव सियाठेरी का निवासी सतीश जाटव है। सतीश पर 25 हजार का इनाम एसएसपी ने घोषित कर रखा है। पुलिस के मुताबिक सतीश ने बहेड़ी और शेरगढ़ थाना क्षेत्र में बाइक  लूट की तीन घटनाएँ करना कबूल किया। इनमें से दो मामलों में उसने बाइक सवार की हत्या कर दी थी। एक बाइक सवार गंभीर घायल हुआ था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button