साहेबगंज

लाल बथानी मुसहरी टोला छठ घाट की साफ-सफाई की मांग

युवा कांग्रेस नेता कौसर आलम ने BDO को दिया आवेदन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत लाल बथानी मुसहरी टोला स्थित नदी किनारे छठ घाट की साफ-सफाई और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग तेज हो गई है।युवा कांग्रेस के राजमहल विधानसभा अध्यक्ष कौसर आलम ने इसको लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन सौंपा है।आवेदन में कौसर केआलम ने बताया कि छठ महापर्व के अवसर पर उक्त घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और छठ व्रती पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं। लेकिन वर्तमान में घाट पर गंदगी, कचरा और झाड़ियां फैली हुई हैं, जिसके कारण श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि छठ पर्व से पूर्व घाट की समुचित साफ-सफाई,झाड़ियों की कटाई, कचरा हटाने और प्रकाश, बैरिकेडिंग जैसी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए,ताकि छठ व्रती स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण में भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर सकें।वही साहिबगंज सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी बासुकीनाथ टुडू ने आश्वासन दिया है कि इस मामला को संज्ञान में लेते हुए जांच करा कर साफ सफाई एवं बिजली और बैरिकेडिंग की व्यवस्था कराई जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button