खैरथल

राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल के समर्थन मे अपनी मांगो को लेकर बैंकों के कर्मियों ने खैरथल में किया प्रर्दशन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल: बैंक यूनियन यूएफबीयू के बैनर तले 28, 29 और 30 सितम्बर को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल के समर्थन में विभिन्न बैंकों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने खैरथल में काली पट्टी और काले वस्त्र पहन कर अपनी मांगो के समर्थन में प्रदर्शन किया। हड़ताल को लेकर प्रमुख बैंकों द्वारा अपने ग्राहकों को भी एसएमएस अलर्ट भेजकर ऑनलाइन प्लेटफार्म इस्तेमाल करने का आह्वान किया जा रहा है।बैक यूनियन के पदाधिकारी ने बताया

यूएफबीयू के बैनर तले कर्मचारी पांच दिवसीय कार्यकाल एवं पीएलआई में असमानता एवं अन्य मुद्दों को लेकर के बैंक कर्मचारी राष्ट्रव्यापी हड़ताल करेंगे। इस हड़ताल में देश के लगभग 9 लाख से अधिक अधिकारी, कर्मचारी सहभागिता करेंगे। हड़ताल के समर्थन में बैंक  कर्मचारियों ने रविवार को खैरथल के बैक आफ बड़ौदा मातोर रोड़ के सामने को प्रदर्शन किया।
कर्मचारियों ने बताया कि वर्ष में 26 शनिवार बंद होते हैं। शेष 26 शनिवारों में औसतन तीन से चार शनिवार किन्हीं ना किन्हीं त्यौहार के कारण भी बंद रहते हैं। भारत सरकार के समस्त कार्यालय, आरबीआई, नाबार्ड, देश की अंतरराष्ट्रीय कंपनियां सभी पांच दिन कार्य लागू कर चुकी हैं। परंतु अत्यधिक तनाव, स्टाफ की कमी और जनता तक सरकार की योजनाओं तक पहुंचने वाले बैंक कर्मियों की इस जायज मांग को नहीं माना जा रहा है। नेताओं ने कहा कि बैंक कर्मी हड़ताल करना नहीं चाहते हैं परंतु विवश होकर के अपनी तनख्वाह कटा के अपने आर्थिक स्थिति को प्रभावित करते हुए हड़ताल करने को बाध्य है।
प्रर्दशन में स्टेट बैंक से मेघसिह ,मनोज निमेश, यामिनी विजय,हरजीत कौर,उर्वसी,संदीप चौधरी बैंक ऑफ बड़ौदा,सहित  नेशनल बैंक ,यूको बैंक , केनरा बैंक,  बैंक ऑफ़ बड़ोदा , इंडियन बैंक ,इंडियन ओवरसीज बैंक  स्टेट बैंक आफ इंडिया आदि बैकों के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।
प्राइवेट बैंकों की स्थिति प्राइवेट बैंकों के खुले रहने से राहत व्यापारियों और आम जनता को राहत देते हुए प्राइवेट बैंक खुले रहेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button