झुंझुनू
बुडानिया ने किया निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर में सहयोग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। निकटवर्ती सीतसर गांव के रहने वाले हाल झुंझुनूं शहर के मंडावा मोड़ स्थित ओम टॉवर में प्रसिद्धि ऑप्टिकल के संचालक अनिल बुडानिया ने तेजाजी मन्दिर क्यामसर में 51 हजार रुपए का सहयोग देने पर राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला उपाध्यक्ष कैप्टन शिवप्रसाद चौधरी, जिला महासचिव सूबेदार मेजर हरिराम चाहर एवं ब्लॉक अध्यक्ष विकास चौधरी एवं ब्लॉक उपाध्यक्ष अशोक कुमार ने समाजसेवी अनिल बुडानिया का साफा एवं फूलमाला पहनाकर तेजाजी महाराज की फोटो भेंट कर स्वागत किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने समाजसेवी अनिल बुडानिया का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन क्यामसर में तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंची शिखर का मन्दिर बनेगा, जिसमें सभी का तन-मन-धन से अच्छा सहयोग मिल रहा है।



