झुंझुनू
तेजा सेना के सानिध्य में मनाई पूर्व उपप्रधानमंत्री देवी लाल की जयंती

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। जिले के सूरजगढ़ कस्बे के बाईपास रोड़ के पास राष्ट्रीय जाट महासंघ युवा तेजा सेना के ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर बुडानिया की अध्यक्षता में पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की जयंती मनाई गई। राष्ट्रीय जाट महासंघ युवा तेजा सेना के ब्लॉक महासचिव अंकित कुमार ने चौधरी देवीलाल की जयंती पर उनके पदचिन्हों पर चलकर उनके आदर्शों को अपनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर दीपक कुमार, मोहित, अक्षय एवं नवीन कुमार ने पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल ताऊ के फूल चढ़ाकर के उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।



