बरेली

अर्बन कोआपरेटिव बैंक की माइक्रो क्रेडिट स्कीम लॉन्च

बिना इनकम प्रूफ मिलेगा लोन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। अर्बन कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड की 30वीं सामान्य निकाय बैठक में नई ऋण योजना अर्बन कोऑपरेशन माइक्रो क्रेडिट स्कीम लॉन्च की गई। योजना का शुभारंभ वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार और बैंक के मुख्य प्रवर्तक व झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की मौजूदगी में हुआ।
बैंक अध्यक्ष श्रुति गंगवार ने बताया कि यह योजना छोटे व्यवसायियों, फेरी वालों और अल्प आय वर्ग के लिए है। इसमें इनकम प्रूफ या गारंटर की जरूरत नहीं होगी, स्व-घोषणा पत्र मान्य होगा।
बैठक में प्रबंध निदेशक श्रीपाल कश्यप ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में जमा में 16.69%, कासा में 22.95%, ऋण वितरण में 10.77%, अंश पूंजी में 12.53% और निजी पूंजी में 7.20% वृद्धि हुई है। ग्रॉस एनपीए 0.94% से घटकर 0.77% रह गया है, जबकि नेट एनपीए 16 साल से शून्य है।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। वित्त मंत्री ने बैंक की प्रगति की सराहना की, राज्यपाल संतोष गंगवार ने 30 साल की यात्रा पर संतोष जताया।
समापन पर ग्राहकों, उत्कृष्ट शाखाओं और अधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विधायक संजीव अग्रवाल, राघवेंद्र शर्मा, एम.पी. आर्य, पूरन लाल लोधी, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, अनिल एडवोकेट, डॉ. के.एम. अरोड़ा, प्रशांत पटेल, डॉ. प्रमोद सक्सेना, सतीश रोहतगी आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button