बुलंदशहर
भाकियू चढूनी ने सौंपा कलैक्ट्रेट में चार सूत्रीय ज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन लेकर ठोस कार्रवाई का दिया आश्वासन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
औरंगाबाद बुलंदशहर किसान यूनियन चढूनी जिलाध्यक्ष सुनील कुमार लोधी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलैक्ट्रेट में पहुंच कर जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी को दिये गये ज्ञापन में किसानों की चार सूत्रीय मांगों का समुचित समाधान कराये जाने की मांग की गई है।
सौंपे गए ज्ञापन में अधिक वर्षा एवं तेज हवा से किसानों की धान की पकी फसल बर्बाद हो जाने की जानकारी देते हुए सभी तहसीलों में सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को दस हजार रुपए प्रति बीधा मुआवजा दिये जाने, कल्याण सिंह मैडिकल कॉलेज में चिकित्सकों द्वारा आप्रेशन के नाम पर अवैध वसूली किये जाने की जांच और कठोर कार्रवाई करने,आलू किसानों को सब्सिडी दिये जाने का वायदा पूरा किए जाने तथा एक फर्जी कंपनी द्वारा किसानों के साथ धोखाधड़ी मामले में कोतवाली देहात पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई कराये जाने की मांग की गई है।
ज्ञापन देने वालों में जिला महासचिव रघुवीर सिंह तहसील अध्यक्ष सोनपाल सिंह रिंकू सिंह पुष्पेन्द्र सिंह देवेंद्र लोधी भूपेंद्र चौधरी हरेंद्र प्रधान राजपाल प्रमोद जोगेंद्र राजकुमार कुशलपाल दौलत पहलाद कंछिद राजू जगदीश आदि मौजूद रहे।



