शामली
एक अक्टूबर को सैनिक बंधु बैठक, लगेगा निशुल्क चिकित्सा शिविर
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में एक अक्टूबर को सैनिक बंधु बैठक और निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल अजय कुमार सिंह ने बताया कि बैठक सुबह 11 बजे भैंसवाल रोड स्थित कार्यालय में होगी। अध्यक्षता डीएम आलोक यादव करेंगे। बैठक में भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस्याओं पर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ चर्चा की जाएगी। साथ ही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया जाएगा।