बरेली

मंडलायुक्त ने की मंडलीय समीक्षा, बारिश प्रभावितों को राहत देने के निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। मंडलायुक्त शंभू कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में मंडलीय समीक्षा बैठक हुई।
मंडलायुक्त ने सभी जिलाधिकारियों को बारिश प्रभावितों के लिए राहत और बचाव कार्य समय से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोवंश खुले में न रहें, शेड कम होने पर नए शेड का निर्माण कराया जाए। बदायूं में उसहैत व चंदनपुर तटबंध पर कार्य चल रहा है, जबकि शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली में फिलहाल कटान की स्थिति नहीं है।
पंचायत विभाग में मंडल में वीडीपी लंबित ग्रामों की संख्या 336 और 600 डिजिटल लाइब्रेरी बताई गई। मंडल में 15 पंचायत उत्सव भवन बन रहे हैं – बरेली में 6, बदायूं में 1, पीलीभीत में 3 और शाहजहांपुर में 5। ,समाज कल्याण में छात्रवृत्ति, कृषि में फार्मर रजिस्ट्री व उर्वरक उपलब्धता की समीक्षा हुई। बताया गया कि रासायनिक उर्वरक का लक्ष्य 27660 के सापेक्ष 57983 उपलब्ध है। स्वास्थ्य विभाग में जननी सुरक्षा योजना में मंडल में 82 प्रतिशत भुगतान हुआ है। डेंगू की  स्क्रीनिंग में 37 पॉजिटिव मिले, बरेली के मझगवां ब्लॉक के नौरा हसनपुर और बदायूं के जगत ब्लॉक में मलेरिया के केस अधिक हैं। पीएम सूर्यघर योजना और सहकारिता विभाग में आरसी वसूली पर भी चर्चा हुई। बैठक में जिलाधिकारी बरेली अविनाश सिंह, पीलीभीत आलोक कुमार, शाहजहांपुर धर्मेंद्र प्रताप सिंह, बदायूं  अवनीश राय, सीडीओ बरेली देवयानी सहित सभी जिलों के सीडीओ व अधिकारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button