सिंगरौली

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बैनल की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें प्रस्तुत कीं। कलेक्टर ने आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर पात्र हितग्राहियों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, पेयजल, बिजली, सड़क, आवास सहित विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का नियमानुसार परीक्षण करते हुए निर्धारित समय-सीमा में निराकरण किया जाए। साथ ही आवेदकों को की गई कार्रवाई की जानकारी भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि जनसुनवाई प्रशासन और आमजन के बीच सीधे संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है। नागरिकों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निराकरण करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए लोगों को समय पर राहत उपलब्ध कराई जाए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button