बरेली
सनातन संस्कृति सत्संग के प्रचार के लिए प्रभात फेरी निकाली

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। विश्व जागृति मिशन बरेली मंडल द्वारा 7 से 10 अक्टूबर तक बी. इंटर कॉलेज मैदान में सनातन संस्कृति सत्संग का आयोजन किया जा रहा है। इसमें परम पूज्य सुधांशु जी महाराज प्रवचन देंगे।
सत्संग के प्रचार के लिए श्री झूलेलाल मंदिर सिंधु नगर से प्रभात फेरी निकाली गई। मिशन के महामंत्री पवन कुमार अरोड़ा, कोषाध्यक्ष नरेंद्र नाथ खुराना, सह कोषाध्यक्ष महेंद्र गंगवार ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
प्रभात फेरी के दौरान भजन मंडली ने भजनों से माहौल भक्तिमय बना दिया। प्रभात फेरी का समापन श्री सीताराम मंदिर में हुआ, जहां मंदिर कमेटी के दिनेश कुमार ने स्वागत किया।
मिशन के शुभम सिंह ने बताया कि प्रचार के लिए प्रभात फेरियों का क्रम जारी रहेगा। अगली प्रभात फेरी बुधवार 30 सितंबर को सुबह 7 बजे श्री रामायण मंदिर से शुरू होकर 8:30 बजे श्री हरि मंदिर पर समाप्त होगी।




