खेलराष्ट्रीय

गुलवीर का ऐतिहासिक प्रदर्शन

एक ही एशियाड में तीन पदक जीतकर रिकॉर्ड बनाया?, दो रजत के बाद जीता कांसा

नागोया । भारत के गुलवीर सिंह ने आइची-नागोया में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। गुलवीर ने पुरुष 10000 मीटर और 1500 मीटर में रजत पदक जीतने के बाद पुरुष 5000 मीटर में कांस्य पदक जीत लिया है।
भारत के लंबी दूरी के धावक गुलवीर सिंह का आइची-नागोया में शानदार प्रदर्शन जारी रहा। गुलवीर ने पुरुष 5000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। यह उनका मौजूदा एशियन गेम्स में तीसरा पदक है। गुलवीर पहले भारतीय पुरुष एथलीट हैं जिन्होंने एक ही एशियाड में तीन व्यक्तिगत पदक अपने नाम किए हैं। गुलवीर ने इससे पहले 10000 मीटर और 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक जीते थे।
पुरुष 5000 मीटर में तीसरे स्थान पर रहे-गुलवीर से पुरुष 5000 मीटर में स्वर्ण पदक लाने की उम्मीद थी। वह दो इवेंट में पहले ही रजत जीत चुके थे। गुलवीर पुरुष 5000 मीटर स्पर्धा में शुरूआत से ही पदक की दौड़ में बने हुए थे और उन्होंने 13:32.75 मिनट का समय लेकर तीसरे स्थान पर फिनिश किया। इस तरह वह कांस्य अपने नाम करने में सफल रहे। बहरीन के बिरहानु बालेव ने 13:30.79 मिनट के साथ स्वर्ण और जापान के तोमोनोरी यामागुची ने 13:31.43 मिनट के साथ रजत पदक अपने नाम किया।
10000 और 1500 मीटर में जीता था रजत-गुलवीर ने इससे पहले इसी एशियन गेम्स में पुरुष 10000 मीटर और 1500 मीटर में रजत पदक जीता था। गुलवीर ने सोमवार को 1500 मीटर में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 3:36.72 मिनट का समय लिया था। गुलवीर आखिरी लैप में सबसे आगे चल रहे थे, लेकिन अंतिम कुछ सेकेंड में वह पिछड़ गए और दूसरे स्थान पर रहे थे। गुलवीर 0.37 सेकेंड के समय से पहले स्थान पर आने से चूक गए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button