मध्य प्रदेश
एमपी में ओडिशा पुलिस की टीम पर हमला
फायरिंग के बाद आरोपी को छुड़ाकर ले गए बदमाश, चार गाड़ियों से पहुंचे थे
सीधी । सीधी की छुहिया घाटी में चार गाड़ियों में आए बदमाशों ने ओडिशा पुलिस की टीम को घेरकर फायरिंग और मारपीट की। बदमाश आरोपी आदित्य मिश्रा को पुलिस के कब्जे से छुड़ाकर फरार हो गए। पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में रीवा-सीधी सीमा पर स्थित छुहिया घाटी में मंगलवार दोपहर ओडिशा पुलिस की टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया। चार गाड़ियों में सवार बदमाश पुलिस वाहन को घेरकर मामले के आरोपी आदित्य मिश्रा को पुलिस के कब्जे से छुड़ाकर ले गए। घटना दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है।



