बरेली

एससी-एसटी आयोग के सदस्यों ने नगर निगम व जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। एससी-एसटी आयोग के सदस्य एवं अपना दल एस के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश चंद्र कुंडे मंगलवार को बरेली पहुंचे। उनके साथ आयोग सदस्य उमेश कठेरिया भी रहे। दोनों ने नगर निगम और जिला अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं और कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं।
बरेली पहुंचने पर जिला सचिव इंजी. मनीष पासी ने टोल प्लाजा पर और जिला अध्यक्ष अनुज गंगवार ने सर्किट हाउस में स्वागत किया। सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा हुई। निरीक्षण के दौरान सदस्यों ने अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। रमेश चंद्र कुंडे ने कहा कि समाधान न होने पर मामले मुख्यमंत्री स्तर तक ले जाए जाएंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button