बरेली

फतेहगंज पश्चिमी में दशहरा-नवरात्रि को लेकर पीस कमेटी की बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली / फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे में नवरात्रि और दशहरा पर्व को लेकर मंगलवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सीओ हाईवे देवेश सिंह ने लोगों से त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्वक मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं, किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। मेले में किसी भी तरह की लड़ाई-झगड़ा, गाली-गलौज एवं फूहड़ता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।
उन्होंने बताया कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी। बैठक में मेले की सुरक्षा, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर चर्चा की गई।
बैठक के बाद सीओ हाईवे देवेश सिंह, थाना प्रभारी प्रवीण कुमार और चौकी प्रभारी आदेश कुमार ने मेला कमेटी अध्यक्ष ठाकुर ओमेंद्र सिंह, विधायक प्रतिनिधि भाजपा जिला मंत्री संजय चौहान के साथ रामलीला मैदान का निरीक्षण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। इस अवसर पर मेला मंत्री महिपाल सिंह, सुनील पांडे, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, व्यापारी नेता सचिन चौहान, अमित सिंह, दीपक तोमर, चक्रवीर सिंह चौहान, गौरव मिश्रा, डॉ. मुदित प्रताप सिंह, सभासद प्रदीप गुप्ता, सभासद अबोध सिंह, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, राज कपूर गुप्ता, अखिलेश अग्रवाल, गोविंद कुमार गुप्ता, शशांक अग्रवाल, सुबोध पोरवाल, शुभम अग्रवाल, दौलत राम गुप्ता, पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य ममता गंगवार, जतिन चौहान, मोनू ठाकुर, सूरज राठौड़, नेत्रपाल सिंह, प्रधान वेदपाल सिंह, प्रिंस चौहान, गंगाराम यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button