सिंगरौली

छह माह से फूटी थी स्टेट बैंक के सामने पाइपलाइन, निगम ने कराई मरम्मत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। स्टेट बैंक के सामने करीब छह माह से फूटी पानी की पाइपलाइन की आखिरकार नगर निगम ने मरम्मत करा दी है। पाइपलाइन में लीकेज के कारण लंबे समय से सड़क पर पानी बह रहा था, जिससे पानी की बर्बादी के साथ राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
शहर में नल-जल व्यवस्था के तहत वर्षों पहले बिछाई गई जीआई पाइपलाइन की स्थिति कई स्थानों पर खराब बताई जा रही है। पुरानी और जर्जर पाइपलाइन के कारण आए दिन लीकेज की समस्या सामने आती है। स्टेट बैंक के सामने भी लंबे समय से पाइपलाइन क्षतिग्रस्त थी।
मामला सामने आने के बाद नगर निगम ने पाइपलाइन की मरम्मत कराकर पानी के बहाव को बंद करा दिया है। इससे स्थानीय लोगों को राहत मिली है। हालांकि, पुरानी पाइपलाइन की स्थिति को देखते हुए केवल मरम्मत से समस्या का स्थायी समाधान होने पर सवाल भी उठ रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार पाइपलाइन फूटने से बड़ी मात्रा में पेयजल की बर्बादी होती है। इसके अलावा सड़क पर पानी जमा होने से आवागमन प्रभावित होता है और सड़क को भी नुकसान पहुंच सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button