
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली / मीरगंज । अतिवृष्टि और रामगंगा नदी की बाढ़ से प्रभावित मीरगंज क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को लेकर आजाद अधिकार सेना के जिला अध्यक्ष लादेन मंसूरी ने गुरुवार को एसडीएम निधि शुक्ला को ज्ञापन सौंपा।
लादेन मंसूरी ने कहा कि भारी बारिश और नदी के कटान से धान सहित खरीफ की फसलें चौपट हो गई हैं, कई घर ढह गए हैं और संपर्क मार्ग टूट गए हैं।
संगठन ने प्रमुख मांगें रखीं – जलभराव से नष्ट धान का सर्वे कराकर 10,000 रुपये प्रति बीघा मुआवजा, कटान में विलीन जमीन पर आपदा राहत, गिरी गन्ने की फसल को देखते हुए मीरगंज चीनी मिल का पेराई सत्र जल्द शुरू करना, गौशालाओं में चारे-चिकित्सा का प्रबंध, टूटे मार्गों-पुलियों की मरम्मत, कृषि ऋण वसूली स्थगित करना, बिजली बिलों में राहत और प्रभावित किसानों को रबी के लिए निःशुल्क बीज-खाद तथा क्षतिग्रस्त मकानों के लिए आवास योजना में मदद।
ज्ञापन के दौरान सैयद जीशान, कमाल हसन, राजा हुसैन, बिलाल हुसैन, मुनतियाज हुसैन खान सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।



