भरत पुर

भुसावर में विकसित भारत जन सेवा अभियान के अंतर्गत स्वच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन 02 अक्टूबर को 

रक्तदान शिविर के पोस्टर का हुआ विमोचन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

 भुसावर : भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर शहर में स्थित स्वतंत्रता सेनानी केहरीसिंह पाण्डेय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आगामी 2 अक्टूबर को विकसित भारत जन सेवा अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले स्वच्छिक रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन प्रभारी डॉ दीपक शर्मा द्वारा किया गया। जहां डॉ0 दीपक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्तदान की महत्ता को समझे और सभी से अनुरोध किया कि अधिकाधिक रक्तदान कर मानव जीवन बचाने में सहयोगी बने। इस अवसर पर वैध वीरेंद्र शर्मा द्वारा सभी स्वस्थ नागरिकों से 6 माह में एक बार रक्तदान अवश्य किए जाने की अपील की । दंत चिकित्सक डॉ हज़ारी लाल एवं देवव्रत आर्य ने भी रक्तदान के प्रति जागरूक रहकर गंभीर स्थिति में मरीजो को रक्त आपूर्ति हेतु रक्तदान को आवश्यक बताया। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पोस्टर, बैनर विमोचन में नर्सिंग आफिसर चन्द्रशेखर पाण्डेय, ,अनुराग ,प्रवेंद्र सहित कई अन्य स्टाफ मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button