भरत पुर

रामवीर वाल्मीकि राष्ट्रीय वंचित लोक मंच के ब्लाक अध्यक्ष बने

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर:- राष्ट्रीय वंचित लोक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन विष्णुदेव सर्वटे के निर्देशानुसार तथा संगठन के प्रदेशाध्यक्ष प्रहलाद धामौनिया द्वारा ग्राम सैंधली निवासी रामवीर वाल्मीकि को राष्ट्रीय वंचित लोक मंच में ब्लाक अध्यक्ष भुसावर के पद पर नियुक्त किया गया है।
नियुक्ति के पश्चात रामवीर वाल्मीकि ने संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की नीतियों एवं उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के हितों के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button