उत्तरकाशी

उत्तरकाशी में सीमांत बाल विज्ञान महोत्सव आयोजित

पीएम श्री राजकीय आदर्श कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी के सुमन सभागार एवं विज्ञान भवन में आयोजित हुआ पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव ।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

उत्तरकाशी : उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद यूकोस्ट विज्ञान धाम देहरादून के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में सीमांत जनपद उत्तरकाशी के विकासखंड मोरी, पुरोला, नौगांव, चिन्यालीसौड़, डुंडा एवं भटवाड़ी के 240 बाल वैज्ञानिकों 50 विज्ञान गणित के गाइड टीचर्स ने किया प्रतिभाग। इस वर्ष हेतु मुख्य विषय “जलवायु परिवर्तन अनुकूलन रणनीतियां तथा आपदा जोखिम प्रबंधन एकीकरण, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, साइबर सुरक्षा एवं स्वच्छता”रखा गया है
मुख्य विषय पर आधारित विज्ञान मॉडल,विज्ञान ड्रामा,विज्ञान क्विज, विज्ञान कविता, साइंस पोयम, आयोजित की गई। जिसमें विज्ञान कविता प्रतियोगिता में अमित जूनियर हाई स्कूल लाटा, कुमारी प्रीति जीआईसी हुडोली, कुमारी शशि जूनियर हाई स्कूल कुमराडा । साइंस पोयम कंपटीशन जीविका जीआईसी डुंडा, कुमारी आरोही जूनियर हाई स्कूल लाटा, मन्नत चौहान जूनियर हाई स्कूल कंडियालगांव ।
विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में कुमारी मीणा गांधी विद्या मंदिर उत्तरकाशी, आयुष नौटियाल बिरिजा इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड़, कुमारी अमृता हाई स्कूल अठाली ।
साइंस क्विज में जनक ओम नेगी युवराज पवार जूनियर हाई स्कूल लाटा क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञान ड्रामा जूनियर वर्ग में जीआईसी कंवा एटहाली की टीम प्रथम, गांधी विद्या मंदिर द्वितीय एवं जीआईसी चिन्यालीसौड़ तृतीय स्थान पर रहे।
सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता विज्ञान कविता में कुमारी आरुषि हाई स्कूल अठाली, कुमारी कशिश जीआईसी मालनाधार, कुमारी गुंजन जीआईसी आराकोट ।
साइंस पोयम कंपटीशन में कुमारी उर्वशी जीआईसी डुंडा, गौरी रांगड बिरिजा इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड़, दिशा जीआईसी गड़ूगाड़ ।
साइंस मॉडल प्रतियोगिता में राजमोद हाई स्कूल मल्ला, अखिल राणा गेंवला, शिवानी जीआईसी रोंतल, साइंस क्विज कंपटीशन में कार्तिक राना,नैतिक राणा, कोमल क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय रहे।
जबकि विज्ञान ड्रामा में जीआईसी सरनौल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।जीआईसी मुस्तिकसौड द्वितीय तथा जीआईसी गढ़ बरसाली तृतीय रहे। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में श्री बलवंत असवाल, सुमेरा प्रजापति, राजेश नौटियाल, गंभीर पाल राणा, डा विजेंद्र असवाल, भारतेश्वरी, यशपाल चौहान,चित्रा नौटियाल, जगत सिंह चौहान, जनक सिंह रावत, मुक्ता गौड़, सुधा जोशी रहे।
इस दौरान कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी उत्तरकाशी श्री शैलेंद्र अमोली ने कार्यक्रम का अवलोकन कर बाल वैज्ञानिकों एवं विज्ञान के गाइड टीचर्स का मार्गदर्शन किया । ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हर्षा रावत ने राज्य हेतु चयनित बाल वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं प्रेषित की । इस अवसर पर जिला कोऑर्डिनेटर यूकॉस्ट लोकेंद्र सिंह परमार ने बताया कि उत्तरकाशी जनपद से चयनित टीम पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव के राज्य आयोजन में विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडलसेरा बागेश्वर में 9 और 10 अक्टूबर प्रतिभाग करेगी। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक लोकेंद्र परमार, अनिल बिष्ट, डॉ अपर्णा रावत, गुलाब सिंह महर द्वारा किया गया।
इस अवसर विभिन्न ब्लॉकों से आए विज्ञान मार्गदर्शक शिक्षक जय नारायण नौटियाल, प्रदीप रावत, सतेंद्र नौटियाल, डॉ आशीष सेमवाल,राजेश भंडारी, राजेश बिजल्वाण,कल्पना असवाल, मोनिका भंडारी,पूनम रावत, राजश्री असवाल,मनीष सेमवाल, हिमांशु भारती,सूची सेमवाल, पवन तलवाड़, अर्चना पालीवाल, अजीता भंडारी,अभिषेक रतूड़ी,निर्मल चमोली, विजयराज, प्यारेलाल विश्वकर्मा,जेएल भारती, राहुल कुमार शिखा भद्री, संगीता भट्ट, पंकज मुसान, एवं रवींद्र सिंह रावत ने जनपद स्तर पर बाल वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button