शामली
एनआरएलएम की योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। डीएम आलोक यादव ने एनआरएलएम की समीक्षा बैठक में योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्धारित लक्ष्यों को माइक्रोप्लान के तहत समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के गठन में तेजी लाने और अधिक से अधिक परिवारों को समूहों से जोड़ने पर जोर दिया। समूहों के बैंक खाते खुलवाने, रिवॉल्विंग फंड, कम्युनिटी इन्वेस्टमेंट फंड और बैंक क्रेडिट लिंकेज का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ बृजेन्द्र शुक्ल समेत सभी बीडीओ व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।