शामली
रॉक गोल्ड एकेडमी में गांधी-शास्त्री जयंती मनाई
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। रॉक गोल्ड एकेडमी में गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई गई। विद्यालय के चेयरमैन सुनील कुमार गोयल, वाइस चेयरमैन शिखर गोयल, डायरेक्टर प्रियांक गोयल, प्रधानाचार्या अलोना सिंघला और सीईओ नितिन अरविंद टंडन ने महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर वाइस चेयरमैन शिखर गोयल का जन्मदिन भी मनाया गया। स्टाफ ने महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।