शामली

सरस्वती विद्या मंदिर में तीन दिवसीय स्काउट कैंप का शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार को तीन दिवसीय स्काउट कैंप का शुभारंभ सरस्वती वंदना, सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्काउट ध्वजारोहण के साथ हुआ। कैंप में विद्यार्थियों को स्काउटिंग से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों और जीवन कौशल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
कार्यक्रम में स्काउट सचिव डॉ. हीरा सिंह ने कहा कि स्काउट प्रशिक्षण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इससे छात्रों में सामूहिकता, बंधुत्व, अनुशासन, विपरीत परिस्थितियों का सामना करने का साहस, आत्मविश्वास और देशप्रेम की भावना विकसित होती है।
स्काउट शिक्षिका एवं डीओसी गाइड गायत्री देवी ने विद्यार्थियों को स्काउट गीत, ध्वज फहराने, स्कार्फ की गांठ बांधने और ताली बजाने सहित विभिन्न गतिविधियों का अभ्यास कराया। स्काउट प्रभारी प्रमोद कुमार ने स्काउटिंग के इतिहास और विभिन्न जीवन कौशलों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों में देशसेवा और सामाजिक दायित्व की भावना विकसित करने पर जोर दिया।
इस दौरान प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद, उपप्रधानाचार्य मलूक चंद, सुखदेव कुमार, सोमदत्त, अंकित भार्गव, धीरज कुमार, अशोक सोम और सचिन कुमार मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button