पाकुड़

मदरसा मजहारुल उलूम मदन मोहन की सीएमसी चुनाव की प्रक्रिया टली, पांच दिन का मिला समय

CMC election process for Madrasa Mazharul Uloom Madan Mohan postponed; five-day extension granted.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़ प्रखण्ड अन्तर्गत मदरसा मजहारुल उलूम, मदन मोहनपुर में सीएमसी (प्रबंध समिति) के चुनाव को लेकर रविवार को प्रक्रिया शुरू की गई। इस दौरान पर्यवेक्षक के रूप में पहुंचे ऋषि रंजन सिन्हा ने उपस्थित ग्रामीणों, अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं को सीएमसी चुनाव से सम्बन्धित आवश्यक बिंदुओं की विस्तार से जानकारी दी। चुनाव प्रक्रिया के दौरान आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया गया। हालांकि, मतदान के लिए जरूरी व्यवस्थाएं पूरी नहीं होने के कारण चुनाव प्रक्रिया को तत्काल स्थगित कर दिया गया। ऋषि रंजन सिंह ने आवश्यक तैयारियां पूरी करने के लिए पांच दिनों का समय (मदरसा संचालक को) निर्धारित किया गया। मीडिया से बातचीत में ऋषि रंजन सिन्हा ने बताया कि मदरसा मजहारुल उलूम, मदनमोहनपुर में सीएमसी चुनाव के तहत प्रबंध समिति का गठन एवं अध्यक्ष पद का चयन किया जाना था। लेकिन चुनाव के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी नहीं होने तथा मतदान की स्थिति नहीं बन पाने के कारण पांच दिनों का अतिरिक्त समय दिया गया है। उन्होंने कहा कि कार्यालय से प्राप्त अगले आदेश के बाद ही निर्धारित नियमों के अनुसार सीएमसी चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जायेगी। वही मदरसा के प्रधान मौलवी ने बताया कि सीएमसी चुनाव को लेकर अभिभावकों को पहले ही सूचना दी गई थी। इसके अलावे गांव में ढोल-नगाड़े के माध्यम से भी चुनाव की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई गई थी। प्रधान मौलवी मु० सहिदुज्जामान के अनुसार, वर्तमान में मदरसा मजहारुल उलूम, मदनमोहनपुर में करीब 380 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। अब आवश्यक तैयारियां पूरी होने के बाद कार्यालय के निर्देश के अनुरूप सीएमसी चुनाव की अगली प्रक्रिया सम्पन्न कराई जायेगी।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button