बरेली

सेवा संकल्प अभियान: आलमपुर जाफराबाद में लगा ‘सरकार आपके द्वार’ का शिविर     

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने किया शिविर का उद्घाटन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। सेवा संकल्प अभियान के तहत  विकासखंड आलमपुर जाफराबाद में ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने शिविर का रिबन काटकर उद्घाटन के उपरांत निरीक्षण किया।
शिविर में पात्र लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्र, शादी अनुदान के तहत 20 हजार का चेक, कृषि विभाग की ओर से बीज किट वितरित की गई। महिला एवं बाल विकास विभाग ने अन्नप्राशन और गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया।
जिलाधिकारी ने सभी स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी ली और कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को बिना कार्यालयों के चक्कर लगाए एक ही स्थान पर योजनाओं का लाभ देना है।
इस दौरान सीडीओ देवयानी, आंवला भाजपा अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख वेद प्रकाश यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button