जामताड़ा
हटिया प्लॉट दुर्गा मंदिर प्रांगण में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक
भव्य तरीके से आयोजन का लिया गया निर्णय

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
करमाटांड़ के हटिया प्लॉट दुर्गा मंदिर प्रांगण में आगामी दुर्गा पूजा के सफल आयोजन को लेकर एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई। हर साल की तरह इस वर्ष भी दुर्गा पूजा को अत्यंत भव्य और आकर्षक तरीके से मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है, जिसे लेकर स्थानीय ग्रामीणों और पूजा समिति में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
बैठक के दौरान पूजा के स्वरूप को लेकर कई रूपरेखाएं तैयार की गईं। इस बार श्रद्धालुओं के लिए विशेष और आकर्षक पंडाल का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों को अलौकिक रोशनी से जगमगाने के लिए भव्य लाइट सजावट की योजना बनाई गई है। पूजा के दौरान सुरक्षा और अनुशासन को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्था की जाएगी।
इस बार के आयोजन का मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। समिति ने निर्णय लिया है कि पूजा और प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे के साथ-साथ विशेष रूप से गंगा आरती का भी भव्य आयोजन किया जाएगा, जो क्षेत्र में पहली बार मुख्य आकर्षण का केंद्र बनेगा।
बैठक में समिति के तमाम पदाधिकारी, सदस्य और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पूजा को सफल बनाने की अपील की और अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभाने का संकल्प लिया



