साहेबगंज

सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने की रणनीति तय भाजपा ग्रामीण मंडल की मासिक बैठक संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

साहिबगंज जिले में भाजपा साहिबगंज ग्रामीण मंडल की मासिक बैठक रविवार को मंडल अध्यक्ष अनुराग राहुल के आवास पर उनकी अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के साथ आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों एवं पूर्व में आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।बैठक में मन की बात कार्यक्रम में साहिबगंज जिला को प्रथम स्थान प्राप्त होने पर कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया,साथ ही आगामी सेवा संकल्प अभियान को मंडल स्तर पर सफल बनाने के लिए कार्ययोजना एवं रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को अभियान के दौरान अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने पर जोर दिया गया।मंडल प्रभारी गरिमा शाह ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण से ही संभव है।सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक केंद्र सरकार की योजनाओं और उनके लाभ की जानकारी पहुंचाना पार्टी की प्राथमिकता है।उन्होंने सभी शक्ति केंद्र संयोजकों प्रभारियों एवं कार्यकर्ताओं से अभियान को पूरी सक्रियता के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।वही इस बैठक में जनसंघ काल से पार्टी में सक्रिय वरिष्ठ कार्यकर्ता रामभजन गोप,मंडल अध्यक्ष अनुराग राहुल,मंडल प्रभारी गरिमा शाह,पूर्व जिला मंत्री मनोज यादव,मंडल महामंत्री राम प्रताप चौधरी,ओमप्रकाश पांडेय,मंडल उपाध्यक्ष अमरनाथ चौधरी,मंडल मंत्री राजीव कुमार एवं विकास कुमार यादव,यशवंत पासवान,विकास पासवान,सुनील यादव,करण यादव,कुंदन मंडल,कृष्ण उपाध्याय,उपेंद्र सिंह,मनोज सिंह,मुकेश सिंह,राम आवास सिंह,गणेश सिंह,नीरज कुमार सिंह,कन्हाई मंडल,उपेंद्र रविदास,आलोक कुमार समेत कई शक्ति केंद्र संयोजक,प्रभारी एवं मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button