बरेली

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरु: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठित होगा। उन्होंने कहा कि विदेशी आक्रांता सोना-चांदी लूट ले गए, पर आध्यात्मिक ज्ञान आज भी हमारे मनीषियों के पास है। निस्वार्थ भाव से प्रचार हो तो भारत फिर विश्वगुरु बनेगा।
महाराज जी ने कहा कि धर्म विज्ञान सम्मत है, ढकोसला नहीं। धर्म से विज्ञान दूर होने पर पाखंड और अंधविश्वास पनपता है, और धर्म से विहीन विज्ञान विनाश का कारण बनता है।
उन्होंने कहा कि विश्व युद्ध की आशंका से गुजर रहा है, ऐसे में भारत को प्रेम, एकता और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना होगा। गौहत्या और कन्या भ्रूण हत्या पर चिंता जताते हुए उन्होंने कठोर कानून की मांग की। कथा-प्रवचन के व्यवसायीकरण को दुखद बताते हुए कहा कि धर्म आचरण का विषय है, केवल अनुष्ठान का नहीं।
इससे पूर्व रुद्रपुर, किच्छा, बहेड़ी, इज्जतनगर में भक्तों ने महाराज जी का भव्य स्वागत किया। सहयोग में संजीव सक्सेना, जगदीश भाटिया, अतुल गर्ग, रजत सक्सेना, अरविंद जौहरी और संजीव गर्ग रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button