गोड्डा

गोड्डा में ट्रक मालिकों की बड़ी बैठक

शोषण के खिलाफ सशक्त यूनियन बनाने पर बनी सहमति

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। जिले के नहर चौक में रविवार को ट्रक मालिकों एवं वाहन संचालकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों ट्रक मालिक और वाहन संचालक शामिल हुए। बैठक में परिवहन व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं और ट्रक मालिकों के कथित शोषण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। ट्रक मालिकों ने मांग उठाई कि गोड्डा जिले में ईसीएल और अडानी से जुड़े कोयला परिवहन कार्यों में स्थानीय ट्रक मालिकों की गाड़ियों को प्राथमिकता दी जाए। इसके अलावा जिले में काम कर रही विभिन्न कंपनियों में स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग भी उठाई गई।बैठक में सर्वसम्मति से ट्रक मालिकों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए एक मजबूत एवं सशक्त यूनियन के गठन की आवश्यकता पर जोर दिया गया। संगठन के माध्यम से ट्रक मालिकों की समस्याओं को एकजुट होकर कंपनियों और प्रशासन के समक्ष रखने की बात कही गई। बैठक में सुभाष चंद्र यादव, बबलू सिंह, राघवेंद्र सिंह, राजीव यादव, विवेकानंद साह, अमित कुमार, राज कुमार यादव, मुकेश कुमार मंडल, महेश बरे, मोहम्मद मकसूद आलम, विकास कुमार सिंह, श्रवण कुमार, परवेज आलम, धीरन यादव, पंकज यादव, रंधीर यादव, अमन यादव, संतोष कुमार भगत, भविष्य कुमार यादव, निरंजन यादव, अमोद यादव, श्रीराम भगत, अमित कुमार भगत, सिरिया भगत, चिरंजीवी कुमार, जितेंद्र सिंह और मिथुन कुमार सहित सैकड़ों ट्रक मालिक एवं वाहन संचालक मौजूद रहे।संगठन के गठन और आगे की रणनीति को लेकर अगली बैठक 11 अक्टूबर 2026, रविवार को योगिनी स्थान, गोड्डा में आयोजित की जाएगी। बैठक में जिले के अधिक से अधिक ट्रक मालिकों से शामिल होने की अपील की गई है। ट्रक मालिकों ने कहा कि स्थानीय संसाधनों से होने वाले परिवहन कार्यों में स्थानीय वाहन मालिकों की भागीदारी सुनिश्चित कराने और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए अब वे एकजुट होकर आवाज उठाएंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button