साहेबगंज

बरहेट प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न

SIR की समीक्षा और संगठन मजबूती पर मंथन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
साहिबगंज बरहेट प्रखंड कांग्रेस कमेटी की एक बैठक बरहेट प्रखंड मुख्यालय में आहूत की गई,बैठक की अध्यक्षता प्रखंड उपाध्यक्ष रागीव अंसारी की अध्यक्षता मे हुई।बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बरहेट प्रखंड प्रभारी अशोक दास शामिल हुए।बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा और  SIR कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा करना था।बैठक में प्रखंड कांग्रेस कमेटी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त करने के लिए अपने सुझाव रखे।बैठक को संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव हीरालाल साहा ने कहा कि बरहेट प्रखंड में कांग्रेस का ऐतिहासिक और मजबूत जनाधार रहा है,यहां के कार्यकर्ता हमेशा से पार्टी की विचारधारा के प्रति समर्पित रहे हैं।आगे हमें इस विरासत को और मजबूत करना है और हर गांव,हर टोले तक कांग्रेस के संदेश को पहुंचाना है।वहीं प्रखंड प्रभारी अशोक दास ने अपने संबोधन में कहा कि बरहेट प्रखंड में यह मेरा प्रथम दौरा है।यहां के कार्यकर्ताओं में जो उत्साह और ऊर्जा है,वह सराहनीय है,पार्टी की मजबूती के लिए मैं लगातार प्रखंड का दौरा करता रहूंगा और प्रत्येक कार्यकर्ता से सीधा संवाद स्थापित कर संगठन को नई गति दूंगा।उन्होंने आगेSIRकी समीक्षा करते हुए सभी प्रखंड पदाधिकारियों और बूथ कमेटियों को निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।बैठक में प्रखंड कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, पंचायत अध्यक्ष,बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।अंत में प्रखंड उपाध्यक्ष रागीव अंसारी ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।वही इस कार्यक्रम में कर्मुल अंसारी,रागीव अंसारी,फरीद अंसारी, परमित तिवारी,अफजल अंसारी,अख्तर अंसारी,सफीक अंसारी,इब्राहिम अंसारी,मयूर अंसारी एवं कई कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल हुए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button