वरुणावत पैकेज में अनियमितता की सीबीआई से हो जाँच : उक्रांद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
उत्तरकाशी : वरुणावत घोटाले पर वर्तमान में चल रही राजनीति पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उत्तराखंड क्रांति दल केंद्रीय महामंत्री किरण रावत एडवोकेट ने कहा कि वर्ष 2004 में केंद्र द्वारा 282.53 करोड़ की धनराशि वरुणावत ट्रीटमेंट के लिए जारी की गई थी l जिसमें 13. 22 करोड़ तंबाखानी टनल के लिए, 2.5 करोड़ जिला पंचायत परिसर, 11.08 मोरी- नेटबाड़- सlकरी मोटर मार्ग , 3.32 जिला निर्वाचन कार्यालय एवं NIC भवन , 1.26 करोड़ उद्यान विभाग की कॉलोनी, 2.73 करोड़ मोरी कल्प गांव के लिए ढोला में झूला पुल ,1.6 1 करोड़ में नगर पालिका का शॉपिंग कंपलेक्स तथा जिसमें से 5.01 करोड रुपए कार्य पूरे ना होने की दशा में सरेंडर कर दिया गया उसके बाद 2007 में 70 करोड रुपए एक बार ट्रीटमेंट के लिए आए तथा 6 करोड रुपए फिर ट्रीटमेंट के लिए आए, लेकिन इतने सालों बाद भी वरुणावत ट्रीटमेंट पूरा नहीं हो पाया है lतांबा खानी टनल की बात करें तो उसके अंदर पानी का लगातार रिसाव हो रहा है उसके अंदर बिजली न होने की वजह से दुर्घटनाओं को निमंत्रण दिया जा रहा है l
उक्रांद नेता किरन रावत ने कहा इसकी एकमात्र वजह यह है कि जो पैसा ट्रीटमेंट के लिए आया है उसका पूरा उपयोग ट्रीटमेंट पर ना करके इन्होंने पूरे जिले में दाएं बाएं बांट दिया l 52 करोड रुपए बड़थी टेखला वैकल्पिक राजमार्ग के निर्माण के लिए आया, जो आज दिन तक अधूरा है !!! तो प्रश्न है तत्कालीन विधायक, तत्कालीन मंत्री, तत्कालीन जिला प्रभारी तथा तत्कालीन जनप्रतिनिधि l यह सब इसके लिए सामूहिक तौर पर दोषी माने जाएंगे l इस प्रकरण में इतना भ्रष्टाचार किया गया कि यदि जांच भी की जाएगी तो भी दस्तावेजों को पढ़ते-पढ़ते एक साल बीत जाएगा तथा पैसा किस- किसको कहां-कहां बांटा गया इसका हिसाब सरकार आज तक नहीं दे पाई है और जिस ट्रीटमेंट के लिए अरबो रुपया खर्च दिया गया वहां से आज भी पत्थर गिरते रहते हैं तथा अरबो रूपया खर्च करने के बाद भी जो व्यक्ति वरुणावत की तलहटी में बसे हुए हैं बरसात के मौसम में उन्हें रातों को नींद नहीं आतीl इस भ्रष्टाचार के लिए जो भी व्यक्ति दोषी है उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए l तथा जनता को भी यह समझना चाहिए कि इसके पीछे कौन लोग दोषी हैं तथा जब भी कोई भ्रष्टाचार किया जाता है तो उसकी बलि आम जनता को ही चढ़ना पड़ता है क्योंकि ट्रीटमेंट के नाम पर जो यह करोड़ों रुपया खर्च किया जाता है वह भी जनता का ही पैसा होता हैl किरन रावत ने सरकार से वरुणावत ट्रीटमेंट घोटाले की सीबीआई जांच की मांग की हैl


