बरेली

UP राज्यसभा चुनाव: BJP ने 8 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए

हरदीप पुरी का पत्ता कटा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बरेली / लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर को होने वाले चुनाव से पहले BJP ने अपने 8 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।
BJP ने धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार को उम्मीदवार बनाया है।
पार्टी ने इस बार जातीय समीकरण साधते हुए 3 OBC, 2 SC और 3 सामान्य वर्ग के उम्मीदवार उतारे हैं। इनमें 2 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। OBC में लोधी, पाल और कुर्मी को प्रतिनिधित्व मिला है। सबसे बड़ी चर्चा केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, बीएल वर्मा समेत सभी 7 मौजूदा सांसदों का टिकट कटने की है। पार्टी ने नए चेहरों पर दांव लगाया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button