दिल्ली

अमेजन ने त्योहारी सीजन में डिलीवरी कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए बढ़ाए इंतजाम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

नई दिल्ली।अमेजन इंडिया ने त्योहारी सीजन में अपने डिलीवरी कर्मचारियों की सुरक्षा और कल्याण के लिए कई पहल की हैं। कंपनी के अनुसार, देशभर में 100 से अधिक ‘आश्रय’ केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, जहां डिलीवरी कर्मचारियों को वातानुकूलित बैठने की जगह, पेयजल, प्राथमिक उपचार, स्वच्छ शौचालय और अन्य सुविधाएं मिलती हैं।

कंपनी ने बताया कि संचालन केंद्रों में चिकित्सा सुविधाओं, तापमान और आर्द्रता की निगरानी, जलपान और विश्राम की व्यवस्था की गई है। डिलीवरी कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर, बीमा सुविधाएं, आपातकालीन एंबुलेंस सेवा और सुरक्षित वाहन संचालन प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा, कर्मचारियों की वित्तीय सुरक्षा के लिए वेतन की अग्रिम निकासी, बीमा और अन्य कल्याणकारी योजनाएं भी संचालित की जा रही हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button