पाकुड़

मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर भाजपा ने की कार्यक्रम

BJP organized events marking Modi's 25 years in public life.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा पाकुड़ इकाई ने रथ मेला मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया। जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू ने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी की राष्ट्रवादी नीतियों से देश मजबूत व सुरक्षित हुआ है। उन्होंने तीन तलाक, श्रीराम जन्मभूमि और धारा 370 जैसे मुद्दों के समाधान को सरकार की प्रमुख उपलब्धियां बताया। जिला प्रभारी  निवास मंडल ने कहा कि कोविड-19 संकट के दौरान भारत ने मजबूती से मुकाबला किया और अन्य देशों की भी मदद की। उन्होंने स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसी योजनाओं के जरिए देश के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तीकरण का उल्लेख किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button