पाकुड़
केकेएम कॉलेज के छात्रों ने नगर थाना प्रभारी का किया स्वागत
KKM College students welcomed the City Police Station In-charge.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। केकेएम कॉलेज पाकुड़ के छात्र-छात्राओं ने नव नियुक्त नगर थाना प्रभारी जॉन मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान आदिवासी रीति-रिवाज के अनुसार पारंपरिक वस्त्र पंची से पगड़ी बांधकर, माला पहनाकर एवं बुके भेंट कर उनका स्वागत किया गया। मुलाकात के दौरान पाकुड़ नगर को नशामुक्त बनाने के साथ बलात्कार, चोरी एवं अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम को लेकर छात्रों और थाना प्रभारी के बीच विस्तृत चर्चा हुई। मौके पर छात्रनेता कमल मुर्मू, वरिष्ठ छात्रनायक अजय हेम्ब्रम, उप छात्रनायक रोजिक मरांडी, वरिष्ठ छात्रनायिका सोनोती टुडू, उप छात्रनायिका राहीना सोरेन सहित संतोष मरांडी, भीम हांसदा, किरान मरांडी, छोटू टुडू, सरिता मरांडी, संजू पहाड़िन आदि मौजूद रहे।



