बरेली
मासिक धर्म, स्वास्थ्य और एनीमिया पर जीआरएम की छात्राओं को किया जागरूक

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। श्री गुलाबराय मॉन्टेसरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नैनीताल रोड में कक्षा 9 से 12 की छात्राओं के लिए मासिक धर्म स्वास्थ्य एवं एनीमिया विषय पर 180 मिनट की कार्यशाला आयोजित हुई।
कार्यशाला में डॉ. लतिका अग्रवाल ने मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, सावधानियों और सही दृष्टिकोण पर जानकारी दी। डॉ. संध्या अग्रवाल ने एनीमिया से बचाव के लिए पोषण, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली का महत्व समझाया। नमो नारायण सभागार में आयोजित सत्र में छात्राओं ने कई प्रश्न पूछे, जिनका दोनों विशेषज्ञों ने लगभग एक घंटे तक उत्तर देकर समाधान किया। छात्राओं ने सत्र को उपयोगी बताया। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रबंधक डॉ. राजेश अग्रवाल जौली व प्रधानाचार्य रणवीर सिंह रावत ने विशेषज्ञों का स्वागत किया। कई महिला शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। संचालन सानिया खान ने किया।




