गाजियाबाद

नाबालिक बेटी से दुष्कर्म  करने वाला कलयुगी पिता गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद :  गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र में अपनी ही 13 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले कलयुगी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिता पिछले करीब एक साल से बेटी के साथ डरा-धमकाकर गलत हरकतें और मारपीट कर रहा था।
उल्लेखनीय है कि आरोपी पिता की धमकियों और मारपीट के डर से 13 साल की मासूम बेटी ने काफी समय तक इस बात को किसी से नहीं बताया था। आखिर 4 अक्टूबर की रात पीड़िता की मां को अपने पति की इस घिनौनी करतूत के बारे में पता चला था। इसके तुरंत बाद मां ने हिम्मत जुटाई और अगले दिन ट्रॉनिका सिटी थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता शिकायत के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था। केस दर्ज होने के बाद ट्रॉनिका सिटी थाना प्रभारी कुलदीप दीक्षित के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी। आखिर मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता को दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित आवास विकास कट के पास से धर दबोचा।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मूल रूप से बिहार के सुपौल जिले का रहने वाला है। वह वर्तमान में ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में सपरिवार किराए के मकान में रह रहा था। एसएचओ कुलदीप दीक्षित के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ कर आगे की वैधानिक व अदालती कार्रवाई पूरी की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button