दिल्ली
अर्जुनी को साइबर-सुरक्षित गांव बनाने की पहल।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
नई दिल्ली । क्विक हील फाउंडेशन ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर स्थित अर्जुनी गांव को भारत का पहला साइबर-सुरक्षित गांव बनाने के लिए ‘साइबर शिक्षित गांव’ पहल शुरू की है। इसके तहत ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ घर-घर जाकर मोबाइल उपकरणों की सुरक्षा जांच की जा रही है। 519 मोबाइल उपकरणों की जांच में 445 में सुरक्षा संबंधी खामियां मिलीं। इनमें 623 संदिग्ध ऐप, 327 उपकरणों में गैरजरूरी ऐप परमिशन और 390 में सोशल मीडिया खातों पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन बंद मिला। देवचंद कॉलेज के साइबर वॉरियर क्लब के युवा स्वयंसेवक भी अभियान में लोगों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के लिए जागरूक कर रहे हैं।



