बरेली
अचानक बदला मौसम, तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बरेली / फतेहगंज पश्चिमी। बुधवार शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश के दौरान बड़े-बड़े ओले गिरने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ओलावृष्टि के चलते सड़कें सफेद नजर आने लगीं और राहगीरों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी।
किसानों में ओलावृष्टि को लेकर चिंता बढ़ गई है। खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि नुकसान का सही आकलन अभी नहीं हो सका है। मौसम के अचानक बदले रुख और ओलावृष्टि की खबर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।



