दिल्ली
कांडला फोरम में हरित ऊर्जा पर मंथन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
नई दिल्ली। दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी की ओर से आयोजित कांडला फोरम 2026 में हाइड्रोजन, स्वच्छ ऊर्जा और हरित समुद्री परिवहन पर चर्चा हुई। फोरम में हाइड्रोजन काउंसिल की 62 सदस्य कंपनियों के 200 से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों समेत भारतीय कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
पोर्ट के चेयरमैन सुशील कुमार सिंह ने कांडला में विकसित हो रहे हरित हाइड्रोजन और स्वच्छ ईंधन ढांचे की जानकारी दी। कांडला में एक मेगावाट का हरित हाइड्रोजन संयंत्र संचालित है और नई परियोजनाएं विकासाधीन हैं। प्रतिनिधियों ने आगामी ई-मेथनॉल सुविधा और अन्य परियोजनाओं का दौरा किया। फोरम में निवेश और तकनीकी साझेदारी को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।



