उत्तर प्रदेश

खाद्यान्न घोटाले में आरोपी दंपती गिरफ्तार

सीतापुर। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। रामकोट पुलिस ने गिरफ्तारी की है।
मिड डे मील योजना के खाद्यान्न की कालाबाजारी और हेराफेरी के मामले में फरार चल रहे ठेकेदार दंपती को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। रामकोट पुलिस ने गिरफ्तारी की है।
सीओ सिटी विनय यादव ने बताया कि थाना रामकोट में मिड डे मील योजना के खाद्यान्न की कालाबाजारी और हेराफेरी के आरोप में मुकदमा अपराध संख्या 256/2026 दर्ज किया गया था। इसमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316(5) और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत कार्रवाई की गई है।
मामले में ग्वाल मंडी, थाना कोतवाली नगर निवासी रवि मिश्रा पुत्र दयाशंकर मिश्रा और उनकी पत्नी मंजू मिश्रा वांछित थे। दोनों लंबे समय से फरार चल रहे थे।
पुलिस रेगुलेशन के प्रस्तर 464(क) के प्रावधानों के तहत एसपी ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कराने या उनकी गिरफ्तारी में सहयोग करने वाली सही सूचना देने वाले व्यक्ति को प्रति आरोपी 20 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की थी। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button