
लखनऊ। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और ‘पद्म श्री’ से सम्मानित नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। गोवा स्थित अपने आवास पर हृदय गति रुकने (कार्डियक अरेस्ट) के कारण उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से देशभर और फिल्म उद्योग में शोक की लहर दौड़ गई है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाना पाटेकर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सीएम योगी ने कहा, “पद्म श्री नाना पाटेकर जी का निधन कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने विलक्षण और जीवंत अभिनय से भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया।”
नाना पाटेकर ने की थी सीएम योगी और यूपी पुलिस की तारीफ, इस बात से हुए थे बेहद खुश सीएम योगी ने अभिनेता के सामाजिक कार्यों को याद करते हुए कहा कि नाना पाटेकर ने अपने सामाजिक सरोकारों से हमेशा समाज के प्रति अपनी गहरी प्रतिबद्धता व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों तथा उनके लाखों प्रशंसकों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।



