शामली

जिडाना के पास सड़क हादसा, बाइक सवार गंभीर

घायल को अस्पताल छोड़कर कार चालक फरार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला थाना क्षेत्र गांव जिडाना के निकट बुधवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद कार चालक घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा, लेकिन चिकित्सकों द्वारा उपचार शुरू किए जाने के बाद वहां से फरार हो गया। पुलिस ने फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
कस्बे के मोहल्ला खेल निवासी वासिद पुत्र वकील पानीपत की एक निजी फैक्टरी में मजदूरी करता है। बुधवार को काम समाप्त करने के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था। जिडाना गांव के निकट पहुंचते ही सामने से तेज गति से आ रही कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वासिद सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद कार चालक घायल वासिद को अपनी कार से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा। अस्पताल में भर्ती कराने के बाद वह मौके से फरार हो गया। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने हादसे की जानकारी जुटाने के साथ ही फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button