बरेली

अपने जीवन को उत्सव की तरह जियो, ताकि जीवन में हमेशा ताजगी बनी रहे – सुधांशु जी महाराज

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । मनोहर भूषण इंटर कॉलेज के तत्वावधान में विश्व जागृति मिशन के अंतर्गत चल रहे सत्संग के तीसरे दिन सायंकालीन सत्र में परम पूज्य सुधांशु जी महाराज ने कहा कि जीवन को उत्सव की तरह जीना चाहिए, ताकि निराशा और उदासी हावी न हो। भारतीय संस्कृति में रोज कोई न कोई त्योहार होता है, यह परंपरा बुजुर्गों ने सोच समझकर बनाई ताकि जीवन में ताजगी, नयापन और सुंदरता बनी रहे। इन त्योहारों से रोजी-रोजगार के अवसर भी मिलते हैं।
उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी हौसला, हिम्मत और विश्वास बना रहे तो समझिए गुरु की कृपा है। गुरु साक्षात ईश्वर का प्रतिनिधि है, इसलिए गुरु को भगवान से ऊपर दर्जा दिया गया है। सच्चे हृदय से ईश्वर की शरण में जाने से परम शांति और शाश्वत धाम की प्राप्ति होती है।
इससे पूर्व महाराज जी की सुपुत्री डॉ. अर्चिका सुधांशु ने कहा कि सत्संग यानी सत्य का संग करने से विचारधारा और मन बदलता है, तभी नए समाज का निर्माण होता है। सत्संग और अच्छी किताबें पढ़ने से डिप्रेशन और चिंताएं दूर होती हैं।
कार्यक्रम के शुभारंभ में अशोक अग्रवाल, अशोक गोयल, सुधीर अग्रवाल, सोमेश वार्ष्णेय, डॉ. भारत कालरा, राजकुमार अग्रवाल, गिरधर गोपाल खंडेलवाल ने महाराज जी का स्वागत किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button