भरत पुर

न्यायालय परिसर भुसावर में हुआ वर्ष की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

 भुसावर।  तालुका विधिक सेवा समिति भुसावर मुख्यालय पर न्यायालय परिसर में लंबित प्रकरणों, बैंकिंग सेक्टर एवं बैंक रिकवरी , प्रि-लिटिगेशन आदि संबंधित प्रकरणों के राजीनामा के माध्यम से निस्तारण हेतु वर्ष 2026 की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। तालुका विधिक सेवा समिति भुसावर के सचिव कन्नू जैन ने बताया कि तालुका मुख्यालय भुसावर पर एक बैंच का गठन किया गया जिसमें श्री शशिकांत गुप्ता, सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट भुसावर की अध्यक्षता एवं प्रकाश चंद पैनल अधिवक्ता की सदस्यता में बेंच का गठन किया गया। तालुका मुख्यालय पर बेंच द्वारा कुल 123 लंबित प्रकरणों का राजीनामा और समझाइश के द्वारा निस्तारण किया गया तथा 24 प्री लिटिगेशन प्रकरणों का आपसी सुलह एवं समझौते और राजीनामा के माध्यम से निस्तारण कर 3474463 रुपए का अवार्ड पारित किया गया। इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। इस मौके पर सुशील कुमार पांडे, राजेंद्र कुमार आदि अधिवक्तागण एवं रीडर गोविंद कुमार, सॆशन बाबू जितेंद्र कुमार शर्मा एवं अन्य न्यायिक कर्मचारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button